Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand Highcourt ने थाने में CCTV कैमरे के चालू हालत में न होने को लेकर DGP, गृह सचिव को किया तलब
Headlines

Jharkhand Highcourt ने थाने में CCTV कैमरे के चालू हालत में न होने को लेकर DGP, गृह सचिव को किया तलब

News DeskBy News DeskOctober 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने यहां एक पुलिस थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे के चालू हालत में नहीं होने को लेकर मंगलवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश होने का निर्देश दिया. यह मामला एक नाबालिग को कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखने से जुड़ी सुनवाई के दौरान सामने आया. फिरोज अंसारी नाम के व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके नाबालिग बेटे को 4 सितंबर को उठाए जाने के बाद डोरंडा पुलिस थाने में गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया था,

न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अखिल कुमार की खंडपीठ ने अदालत के कई निर्देशों के बावजूद सीसीटीवी कैमरे के चालू हालत में नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई. बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में अंसारी ने दावा किया कि उन्होंने अपने बेटे के नाबालिग होने का सबूत देने के लिए उसका जन्म प्रमाण पत्र पेश किया था, लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर उसे लेने से इनकार कर दिया और उसकी उम्र 19 साल दर्ज की.

Railway: रेलवे बोर्ड ने निगरानी बढ़ाने और साफ-सफाई के लिए लंबी दूरी की 11 ट्रेनों की पहचान की, देखें लिस्ट?

मंगलवार की सुनवाई के दौरान, पीठ ने डोरंडा पुलिस थाना प्रभारी को 4 सितंबर का सीसीटीवी फुटेज पेश करने का निर्देश दिया. हालांकि, पुलिस अधिकारी ने अदालत को बताया कि पुलिस थाने के सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में नहीं थे. पीठ ने इस जानकारी पर नाराजगी जताई और कहा कि शहर के सभी पुलिस थानों, सड़कों और अहम स्थानों पर निगरानी कैमरे चालू हालत में रहने चाहिए. पीठ ने यह भी कहा कि पहले कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद, पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे अभी तक चालू नहीं किये गए हैं.

Indian Super League इस सत्र में यूट्यूब पर मुफ्त और लाइव उपलब्ध होगा, पहला चरण 10 अक्टूबर से 17 जनवरी तक, खेले जाएंगे 78 मैच

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, पीठ ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा और गृह सचिव वंदना डडेल को निर्देश दिया कि वे 12 अक्टूबर को – जो इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख है – वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश हों.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे बोर्ड ने निगरानी बढ़ाने और साफ-सफाई के लिए लंबी दूरी की 11 ट्रेनों की पहचान की, देखें लिस्ट?

October 7, 2026

Indian Super League इस सत्र में यूट्यूब पर मुफ्त और लाइव उपलब्ध होगा, पहला चरण 10 अक्टूबर से 17 जनवरी तक, खेले जाएंगे 78 मैच

October 7, 2026

Jharkhand Politics: भाजपा का झारखंड में भ्रष्टाचार, अपराध बढ़ने का आरोप; झामुमो, कांग्रेस ने केंद्र पर उठाए सवाल

October 7, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे बोर्ड ने निगरानी बढ़ाने और साफ-सफाई के लिए लंबी दूरी की 11 ट्रेनों की पहचान की, देखें लिस्ट?

October 7, 2026

Indian Super League इस सत्र में यूट्यूब पर मुफ्त और लाइव उपलब्ध होगा, पहला चरण 10 अक्टूबर से 17 जनवरी तक, खेले जाएंगे 78 मैच

October 7, 2026

Jharkhand Politics: भाजपा का झारखंड में भ्रष्टाचार, अपराध बढ़ने का आरोप; झामुमो, कांग्रेस ने केंद्र पर उठाए सवाल

October 7, 2026

Jharkhand Highcourt ने थाने में CCTV कैमरे के चालू हालत में न होने को लेकर DGP, गृह सचिव को किया तलब

October 7, 2026

Supreme court ने स्कूलों में प्रार्थना के दौरान संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराने संबंधी याचिका खारिज की

October 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group