Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Highcourt: राज्य के स्कूलों में लगभग 90,000 शिक्षकों की कमी पर हाइकोर्ट की फटकार, सरकार से पूछा, सहायक आचार्य परीक्षा का रिजल्ट क्यों नहीं निकला

Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य के स्कूलों में लगभग 90,000 शिक्षकों की कमी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज द्वारा दायर पीआइएल पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने बुधवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार का शपथ पत्र देखा. इसके बाद खंडपीठ ने कड़ी नाराजगी जतायी. खंडपीठ ने कहा कि एक ओर स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और दूसरी तरफ 26001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के लिए परीक्षा लेने के बाद भी अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने भी ‘परिमल कुमार व अन्य’ के मामले में 30 जनवरी 2025 को फैसला सुनाते हुए सहायक आचार्य परीक्षा का जल्द रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया था. वर्ष 2024 में ही परीक्षा ली गयी थी, अब तक रिजल्ट क्यों जारी नहीं किया गया? वहीं जेएसएससी ने परीक्षा कैलेंडर जारी कर रिजल्ट के लिए जनवरी 2026 तक का शेड्यूल तय कर दिया है. इस मौके पर खंडपीठ ने सरकार और जेएसएससी को प्रतियोगिता परीक्षा का नया शेड्यूल लाने का निर्देश दिया.

Exit mobile version