Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Highcourt: झारखंड हाइकोर्ट में 12 मई से छह जून तक वार्षिक ग्रीष्मावकाश, नाै दिन वेकेशन बेंच करेंगी सुनवाई

Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट में 12 मई से छह जून तक वार्षिक ग्रीष्मावकाश रहेगा. इस दौरान हाइकोर्ट में नाै दिन वेकेशन बेंच बैठेगी. यह सिंगल बेंच अर्जेंट सिविल व क्रिमिनल केसों की सुनवाई करेगी. अलग-अलग दिन बेंच सुनवाई करेगी. जस्टिस राजेश शंकर की अदालत 27 एवं 29 मई को अर्जेंट सिविल व क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी. सबसे अंत में जस्टिस दीपक रोशन की अदालत तीन व पांच जून को सुनवाई करेगी. सबसे पहले दिन 13 मई को जस्टिस अंबुज नाथ की सिंगल बेंच बैठेगी. 20 व 22 मई को जस्टिस संजय प्रसाद तथा 13 व 15 मई को जस्टिस अरुण कुमार राय की अदालत अर्जेंट मामलों की सुनवाई करेगी.

Exit mobile version