
Medninagar.झारखंड के पलामू जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया, यह घटना बुधवार रात को महुआरी गांव के नौडीहा बाज़ार थानाक्षेत्र में हुई. एक व्यक्ति का उसकी पत्नी इतवारिया भुइयां से विवाद हो गया.
नौडीहा बाज़ार पुलिस थाना के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि, आरोपी बसंत भुईयां को गिरफ्तार कर लिया गया है.
उनके अनुसार, पति की शराब पीने की आदत के चलते दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था. बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने आक्रोश में आकर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है.
