Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Ranchi. रांची में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात मिसिरगोंडा के लोहार कोचा में हुई और शव शनिवार सुबह बरामद किया गया. गोंडा थाने के प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने कहा कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) भेज दिया गया है.

मृतक की पहचान राहिल कश्यप (40) के रूप में हुई है. सिन्हा ने कहा कि उसके पति शिबू ने हमें बताया कि उसे अपनी पत्नी के किसी के साथ संबंध होने का संदेह था. इस वजह से उनके रिश्ते में खटास आ गई थी. कल रात उनके बीच झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी.

Exit mobile version