
Latehar. लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में शनिवार रात एक व्यक्ति को बकरी चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. दरअसल, मारपीट की घटना में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान सलीम खान के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश का निवासी था और वर्तमान में एक ईंट भट्ठा में काम करता था.
सलीम खान शराब के नशे में था और बकरी लेकर भाग रहा था. बकरी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जाग गए और उन्होंने उसे पकड़कर जमकर पीट दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
