Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand: पलामू में हाइवा ने भाई-बहन को रौंदा, युवक की मौत, युवती गंभीर, आक्रोशित लोगों ने लगायी आग, पुलिस पर पथराव
    Crime

    Jharkhand: पलामू में हाइवा ने भाई-बहन को रौंदा, युवक की मौत, युवती गंभीर, आक्रोशित लोगों ने लगायी आग, पुलिस पर पथराव

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Harihargunj. बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है. जबकि इस दुर्घटना में लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई. हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने एक हाइवा को फूंक दिया और जमकर हंगामा किया. मामला पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र का है. तेंदुई मोड़ सूखनदिया के पास हाइवा ने बाइक सवार 19 वर्षीय हिमांशु कुमार को कुचल डाला. जबकि 18 वर्षीय उसकी चचेरी बहन कोमल उर्फ अदिति कुमारी गंभीर रूप से घायल है.

    घटना शुक्रवार की देर शाम की बतायी जाती है. मृतक युवक पिपरा बाजार के सुदर्शन गुप्ता का पुत्र था. सूचना मिलने के बाद ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया. पुलिस पर पथराव किया. जानकारी के अनुसार हिमांशु कुमार अपनी चचेरी बहन को हुसैनाबाद से इंटर की परीक्षा दिलवा कर बाइक से लौट रहा था. इसी क्रम में सूखनदिया के समीप हाइवा ने बाइक को चपेट में ले लिया. वह असंतुलित होकर गिर पड़ा.जिससे हाइवा के चक्के से उसका सिर कुचल गया.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे. घायल कोमल उर्फ अदिति कुमारी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर भेज दिया गया. अदिति की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर पीपरा थाना प्रभारी विमल कुमार व हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों को समझाने- बुझाने प्रयास किया.

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a Hiva ran over a brother and a sister angry people set fire Jharkhand: In Palamu pelted stones at the police the girl is serious the young man died
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026

    JT20 Final Match: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़, कई जख्मी

    June 24, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group