Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Ranchi. झारखंड में नए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए फॉर्म-6 और घोषणा-पत्र के माध्यम से आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है।

मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए 15 सितंबर 2026 तक फॉर्म-6 जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लिए जा रहे हैं। 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि माना गया है। इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। के. रवि कुमार ने निर्देश दिया कि BLO घर-घर जाकर नए पात्र मतदाताओं की जानकारी जुटाएं, ताकि कोई भी योग्य युवा मतदाता पंजीकरण से वंचित न रह जाए। स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को ECINET के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित करने को भी कहा गया है।

अभियान के दौरान प्राप्त फॉर्म-6 का समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने और पूरी प्रक्रिया की लगातार समीक्षा करने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक पात्र युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ना है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Exit mobile version