
Ranchi. राज्य में कोल्हान समेत सभी विश्वविद्यालयों के अधीन संचालित अंगीभूत, कॉलेजों में इस वर्ष से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद कर दी गई है. विश्वविद्यालयों नामांकन नहीं लेने के निर्देश जारी किये गये हैं. राज्यपाल सचिवालय की ओर से बताया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सुसंचालन को ध्यान में यह निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही बताया गया है कि इस वर्ष आरंभ हो रहे सत्र में डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट में एडमिशन नहीं लिया जाना है.
राज्य के डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने के संबंध में राज्यपाल सचिवालय ने अधिसूचना के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय समेत अन्य विवि के कुलपतियों को जानकारी दी है. उन्होंने में किसी भी कॉलेज में इंटरमीडिएट में एडमिशन नहीं लेने का निर्देश दिया है. किसी कॉलेज में एडमिशन लिए जाने की स्थिति में संबंधित विश्वविद्यालय इसकी रिपोर्ट तलब की गई है. अधिसूचना में कहा गया है कि उक्त निर्णय व निर्देश के बावजूद किसी कॉलेज में एडमिशन लिया जाता है तो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
