Site icon Lahar Chakra

Jharkhand IPS ‘CBI Posting’: झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक

Ranchi. झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को देश की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है. उनके साथ ही असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी सी. वेंकट सुब्बा रेड्डी को भी इसी पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन दोनों अधिकारियों की नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने भी अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है.

कुलदीप द्विवेदी 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल वे सीबीआई में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर कार्यरत थे. अपनी ईमानदारी, सूझबूझ और पेशेवराना अंदाज के लिए पहचान बनाने वाले द्विवेदी ने सीबीआई में रहते हुए कई अहम मामलों की जांच की है. उनकी नियुक्ति संयुक्त निदेशक के रूप में पांच वर्षों की अवधि के लिए की गई है.

आधिकारिक आदेश के अनुसार वे 17 जनवरी 2029 तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे. झारखंड कैडर से सीबीआई में इतने महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी मिलना राज्य के लिए भी गौरव की बात है.

Exit mobile version