Site icon Lahar Chakra

Jharkhand IPS Transfer: 30 IPS अफसरों का तबादला, चाईबासा एसपी बने रांची के सीनियर SP, अमित रेणु को नयी जिम्मेदारी, अजीत कुमार बनाये गये जमशेदपुर एसपी रेल, देखें लिस्ट

Ranchi. झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. हेमंत सरकार ने कई अफसरों के प्रभार और दायित्व में बदलाव किया है. गुरुवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है. वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का प्रभार दिया गया है और जैप एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी नियुक्त किया गया है. रांची के सिटी एसपी अजीत कुमार जमशेदपुर एसपी रेल बनाये गये हैं.

सुमन गुप्ता को बनाया गया रेल एडीजी
सुमन गुप्ता को रेल एडीजी, रांची के आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी, बोकारो के आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार और नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर पोस्टिंग दी गई है. दुमका के आईजी शैलेंद्र सिन्हा अब पलामू के आईजी होंगे. सीआईडी के आईजी सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है, जबकि वह जेल आईजी का प्रभार भी देखेंगे. सुनील भास्कर को बोकारो का जोनल आईजी बनाया गया है. प्रोविजन आईजी के पद पर कार्यरत रहे पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका के जोनल आईजी का प्रभार दिया गया है.

अमित रेनू बने चाईबासा के एसपी
इसके अलावा, एसपी स्तर पर भी व्यापक बदलाव हुए हैं। अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच और एहतेशाम वकारिब को सीआईडी में एसपी बनाया गया है. अमित रेनू को चाईबासा, सौरभ को देवघर, और अजीत कुमार को जमशेदपुर रेल एसपी के रूप में नई पोस्टिंग दी गई है. दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच, अनिमेष नैथानी को एसीबी एसपी और कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया है.
इसके साथ ही मनोज स्वर्गीयरी को जैप-3 गोविंदपुर का कमांडेंट, मूमल राजपुरोहित को जैप-8 का कमांडेंट, पारस राणा को रांची सिटी एसपी के साथ जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार तथा राकेश सिंह को रांची ट्रैफिक एसपी के साथ वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.

        कौन कहां गये, किसे क्या मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Exit mobile version