Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: गुमला के देवरागानी जंगल में मुठभेड़ में बच निकला झांगुर गुट सुप्रीमो रामदेव उरांव, एके-47 समेत भारी मात्रा में गोलियां व सामान बरामद

Gumla. बिशुनपुर प्रखंड के देवरागानी जंगल में रविवार देर शाम एसएसबी-32 बटालियन और झांगुर गुट के बीच मुठभेड़ हुई. करीब एक घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई है. इस दौरान झांगुर गुट का सुप्रीमो व कुख्यात उग्रवादी रामदेव उरांव जंगल का फायदा उठा कर भाग निकला. भागने के क्रम में मुठभेड़ स्थल पर एके-47 और सेमी ऑटोमेटिक राइफल छूट गयी. सोमवार को चलाये गये सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से उक्त हथियार, भारी मात्रा में गोलियां, एक पिट्ठू और दैनिक उपयोग के कई सामान बरामद किये हैं.

इधर, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने देवरागानी स्थित उग्रवादी रामदेव उरांव के घर को घेर रखा है. हालांकि, घर की तलाशी ली गयी लेकिन वह नहीं मिला. मुठभेड़ के बाद ग्रामीण अपने घरों में डर से दुबके रहे. एसएसबी के साथ उग्रवादियों की मुठभेड़ की सूचना के बाद झारखंड जगुआर व गुमला पुलिस की टीम भी देवरागानी गांव पहुंच गयी है. तीनों फोर्स अलग-अलग स्थानों में रामदेव उरांव की तलाश कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली को पकड़ा गया है, लेकिन पुलिस फिलहाल उसके बारे में कुछ नहीं बता रही है.

Exit mobile version