Lahar Chakra

Jharkhand: झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की खेतों में उतरीं, रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ की धान रोपनी

Ranchi. झारखंड में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने उतरीं. अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आयीं. झारखंड में धान रोपनी का एक अलग महत्व है. पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ महिलाएं गीत गाती हुईं अपने खेत में धान रोपनी करती हैं. धान रोपनी के वक्त गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है. किसान ईश्वर से अच्छी फसल होने का प्रार्थना कर धान की फसल की रोपाई करते हैं.

चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के खेत में रोपा की सूचना पाकर बारिश के बावजूद महिलाओं ने खेत का रुख किया. रघुनाथपुर गांव की जॉनी उरांव ने कहा कि मंत्री को अपने साथ देखकर अच्छा लगा. वो हम लोगों के लिए परिवार की एक सदस्य की तरह हैं. पहले भी वो धान रोपनी और धान की कटाई के वक्त आती रही हैं. गांव की ही अनीता उरांव ने कहा कि कृषि मंत्री ने हमारे साथ धान की रोपाई की है. खेत में मंत्री के साथ-साथ रोपा करना अच्छा लगा.

Exit mobile version