Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: झारखंड सरकार ने लंबे समय से रिक्त सूचना आयुक्तों के पदों को भरने का लिया फैसला, 25 मार्च को चयन समिति की बुलायी अहम बैठक

Ranchi. झारखंड में पिछले लंबे समय से रिक्त पड़े सूचना आयुक्तों के पदों को भरने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आगामी 25 मार्च को चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय (कांके रोड) में शाम पांच बजे आयोजित होगी। इस उच्चस्तरीय बैठक में चयन समिति के सदस्य और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ मुख्यमंत्री द्वारा नामित मंत्री हफीजुल हसन भी हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था। इससे पहले 2 मार्च को भी बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन कतिपय कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा था।

Exit mobile version