Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: राज्य की हज यात्रियों को झारखंड सरकार बेहतर सुविधाएं देगी, कोलकाता से पहला विमान 26 और दिल्ली से 24 को भरेगा उड़ान

Ranchi. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि हज यात्रियों को झारखंड सरकार बेहतर सुविधाएं देगी. आप सभी हज के दौरान राज्य की तरक्की के लिए दुआ करें. वे बुधवार को राज्य हज कमेटी की ओर से हज हाउस में आयोजित एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार राज्य में वक्फ कानून लागू नहीं होने देगी. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हज यात्रा का सफर अच्छे से संपन्न हो, इसके लिए सभी को शुभकामनाएं. आप सभी अधिक से अधिक समय इबादत में गुजारें. उन्होंने भी कहा कि राज्य में वक्फ कानून को लागू नहीं होने दिया जायेगा. इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के सचिव आफताब अहमद, इजाजुल हसन सिद्दिकी, मौलाना मंजूर कासमी, मौलाना शफीक अलियावी, खुर्शीद अनवर ने विचार दिये.

Exit mobile version