Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand : चौकीदार बहाली प्रक्रिया पर झारखंड HC ने लगाई रोक, नियमावली में गड़बड़ी का शक
    Headlines

    Jharkhand : चौकीदार बहाली प्रक्रिया पर झारखंड HC ने लगाई रोक, नियमावली में गड़बड़ी का शक

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची.  झारखंड हाई कोर्ट ने जामताड़ा जिले में चौकीदार बहाली प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. इसके बाद कोर्ट में याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों में खुशी के उम्मीद जगी है. साथ ही उनका कहना है कि कोर्ट पर हम लोगों को पूरा भरोसा था और है. इस पर एक बार से फिर हम लोगों के लिए नौकरी का रास्ता खुलेगा.

    कोर्ट ने माना है कि नियुक्ति नियमावली में गड़बड़ी की गई है. साथ ही जिला प्रशासन को भी आठ सप्ताह का समय अपना पक्ष रखने को दिया है. चौकीदार बहाली में कोर्ट की हस्तक्षेप के अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है कि एक बार फिर से नए सिरे से चौकीदार बहाली की प्रक्रिया जिले में अपनाई जाएगी.

    शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा जामताड़ा में चौकीदार बहाली में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई थी. इसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर किया गया था. कोर्ट का फैसला आया है कि बहाली पर रोक लगाई जाए यह हम लोगों के लिए उम्मीद लेकर आया है. एक बार फिर से जिले में नए सिरे से चौकीदार की बहाली होगी. और योग्य उम्मीदवार को नौकरी मिलेगी.

    शुभम रजवार ने कहा जामताड़ा में चौकीदार की बहाली में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई थी. दो बार रिजल्ट निकाल गया था. दूसरी बार के परिणाम में एक नंबर के लिए मैं क्वालीफाई नहीं कर पाया. साथ ही बीट में भी बड़ी गड़बड़ी की गई थी. इन सबको लेकर कोर्ट गया था. कोर्ट का फैसला हम लोग के पक्ष में आ रहा है. यह खुशी की बात है. चार नवंबर को भी अगली सुनवाई है. इसमें भी हम लोग के पक्ष में फैसला आएगा.

    Railway Big Announcement: केंद्रीय कैबिनेट ने खड़गपुर-झारसुगुड़ा समेत 10,783 करोड़ की 3 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी, टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल में समय से चलेंगी ट्रेनें

    मुन्ना यादव ने कहा चौकीदार भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट दो बार निकल गया. इसमें कई अभ्यर्थियों का अंक कम कर दिया गया तो कई का बढ़ा दिया गया. ओबीसी और एससी के लिए कोई सीट नहीं रखी गई थी. पहली बार के परिणाम में पास हो गया था लेकिन दूसरी बार में क्वालीफाई नहीं कर पाया. एक नंबर की वजह से रिजल्ट पेंडिंग पड़ गया. हाई कोर्ट का फैसला आने से उम्मीद बढ़ी है. चार नवंबर को भी हम लोग के पक्ष में फैसला आएगा.

    अजय हेंब्रम ने कहा मैं दिव्यांग कोटे से आवेदन किया था. बावजूद मुझे सामान्य कोटे में दौड़ना पड़ा, जबकि विज्ञापन में इसके बारे में कोई उल्लेख नहीं किया गया था. हाई कोर्ट का फैसला आने से उम्मीद जगी है. जिले में दोबारा चौकीदार की बहाली होगी तो फिर से दौड़ने का मौका मिलेगा. यहां बीट चयन में भी कई गड़बड़ी की गई थी.

    मंतोष महतो ने कहा चौकीदार बहाली में जिले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई थी. इसको लेकर शुरू से आवाज उठाया और हाई कोर्ट तक गया. अब फैसला हम लोगों के पक्ष में आया है. उम्मीद है कि आठ सप्ताह बाद चार नवंबर को भी हमलोगों के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला आएगा. जिला प्रशासन ने अपनी गड़बड़ी पर कोई भी सफाई नहीं दे सकता है.

    Baby Orangutan: ओडिशा के जंगल में मिले 5 बेबी ओरंगुटान , स्थानीय लोग हैरान, आखिर दक्षिण पूर्व एशिया से 4000 किलोमीटर दूर कैसे आए भारत? जांच में जुटा वन विभाग

    कमल हेंब्रम ने कहा झारखंड में नौकरी के लिए ऐसा वैकेंसी नहीं निकली है जोकि बिना किसी विवाद से हुआ है. जेपीएससह, जेएसएससी, सीजीएल का मुद्दा हो सभी में कोर्ट की शरण में जाना पड़ता है. अब बताएं सरकर या या विभागीय स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारी सही नहीं हैं. नौकरी के लिए लोगों को उच्च न्यायालय जाना पड़ता है. तभी झारखंडी छात्राओं को न्याय मिलता है.

    जामताड़ा में चौकीदार संवर्ग नियुक्ति परीक्षा का विज्ञापन में कई गड़बड़ी है. अब कोर्ट ने भी मान लिया है. औपबंधिक मेधा सूची तक त्रुटि है. बीट निर्माण नियमावली भाग दो , बी बिंदु 9 के अनुसार नहीं हुआ है. बीट क्षेत्र के स्थानीय निवासी नहीं है बोल कर आवेदक काे अस्वीकृत किया गया है. कोर्ट पर भरोसा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Jharkhand HC puts a stay on the Chowkidar recruitment process RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news suspecting irregularities in the rules झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Big Announcement: केंद्रीय कैबिनेट ने खड़गपुर-झारसुगुड़ा समेत 10,783 करोड़ की 3 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी, टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल में समय से चलेंगी ट्रेनें

    September 9, 2026

    Baby Orangutan: ओडिशा के जंगल में मिले 5 बेबी ओरंगुटान , स्थानीय लोग हैरान, आखिर दक्षिण पूर्व एशिया से 4000 किलोमीटर दूर कैसे आए भारत? जांच में जुटा वन विभाग

    September 9, 2026

    Jamshedpur:  उत्क्रमित मध्य विद्यालय,भाटिया बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन 

    September 9, 2026
    Recent Post

    Railway Big Announcement: केंद्रीय कैबिनेट ने खड़गपुर-झारसुगुड़ा समेत 10,783 करोड़ की 3 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी, टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल में समय से चलेंगी ट्रेनें

    September 9, 2026

    Baby Orangutan: ओडिशा के जंगल में मिले 5 बेबी ओरंगुटान , स्थानीय लोग हैरान, आखिर दक्षिण पूर्व एशिया से 4000 किलोमीटर दूर कैसे आए भारत? जांच में जुटा वन विभाग

    September 9, 2026

    Jamshedpur:  उत्क्रमित मध्य विद्यालय,भाटिया बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन 

    September 9, 2026

    Jamshedpur SIR: अब अफगानी भी बन गए मतदाता, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़े गए आसिल, असलम और इब्राहिम

    September 9, 2026

    Swiggy ने खाने की शिकायतों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, ग्राहक 7948231850 पर फोन कर दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत

    September 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group