Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: शादी के 20 दिन बाद ही नवविवाहिता ने पति को छोड़ा, नकदी और जेवर लेकर बॉयफ्रेंड के साथ हो गयी फरार

Medninagar. पलामू के मेदिनीनगर में नवविवाहिता ने शादी के 20 दिन बाद अपने पति को छोड़ दिया है.महिला सोने के गहने और 90 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गई. सीसीटीवी फुटेज में पत्नी सूटकेस लेकर जाती दिखी. गणेश्वर ने इस संबंध में शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पति का कहना है कि ब्वॉयफ्रेंड के पास पत्नी गई है.

पति गणेश्वर एक आभूषण कारीगर है. वह मेदिनीनगर में एक सर्राफा व्यवसायी के यहां काम करते हैं. गणेश्वर और उनकी पत्नी दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. पत्नी पुणे के लातूर की निवासी है. दोनों की शादी 8 जून को महाराष्ट्र में हुई थी. शादी लड़की की सहमति से हुई थी, लेकिन शादी से एक दिन पहले दुल्हन के बॉयफ्रेंड का फोन आया था. उसने दुल्हन से शादी न करने के लिए कहा था. गणेश्वर ने इस बारे में दुल्हन से बात भी की थी. हालांकि दुल्हन ने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया था. गणेश्वर 20 जून को अपनी पत्नी के साथ मेदिनीनगर आए थे। वह रोज की तरह शुक्रवार को भी पत्नी को घर पर छोड़कर काम पर गए. जब वह लौटे तो पत्नी घर पर नहीं मिली

Exit mobile version