Site icon Lahar Chakra

पिछले दो-तीन बरसों से एक नाम, जो अखबारों के खुश्क पन्नों पर छाया हुआ है और झारखंड में घटित हर घोटाले की शोभा बढ़ा रहा है, वह नाम है प्रेम! प्रेम प्रकाश का,

मेरा नाम है प्रेम! प्रेम प्रकाश
पिछले दो-तीन बरसों से एक नाम, जो अखबारों के खुश्क पन्नों पर छाया हुआ है और झारखंड में घटित लगभग
हर घोटाले की शोभा बढ़ा रहा है, वह नाम है प्रेम! प्रेम प्रकाश का,
झारखंड में ई डी की सक्रियता चरम पर है,नित नए घोटालों का पर्दाफास हो रहा है,ब्यूरोक्रेट्स,नेता और दलालों का सिंडिकेट हलकान है,सूबे के मुखिया तक की नींद हराम है,दर्जनों आरोपी जेल में हैं और सैकड़ों ई डी के चौखट पर नाक रगड़ रहे हैं, गोया कि हर घोटाले के अलग-अलग किरदार हैं, लेकिन निर्देशक एक ही है और उसका नाम है प्रेम!प्रेम प्रकाश,

गिट्टी,बालू,दारू,मनरेगा, ट्रांसफर, पोस्टिंग हर घोटाले का रचयिता प्रेम प्रकाश है? ई डी के हवाले से अखबारों में छप रही खबरें तो यही बतातीहैं, बहरहाल,झारखंड सरकार और उसकी कार्यशैली की पोल उसी दिन खुल गई थी जिस दिन प्रेम प्रकाश के घर से आधुनिक हथियारों की बरामदगी हुई थी,

मुखिया जी लाख सफाई दें लेकिन कटु सत्य यही है कि..
शीशे के मीनार हैं और पत्थर के दीवार हैं,
गर मीनार टूटते हैं हवा के झोंकों से तो पत्थर ही गुनहगार हैं,

अरविन्द

Exit mobile version