Site icon Lahar Chakra

Jharkhand:लोकसभा चुनाव मे पांचों ट्राइबल सीट गवां कर भी भ्रम में है भाजपा !

झारखंड दौरे पर पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले आदिवासियों को भ्रमित किया गया है।

हेमंत के जेल से बाहर निकलने के सवाल पर उन्होंने कहा, हर दिन कोई जेल जाता है। कोई बेल पर आता है। झारखंड में भ्रष्टाचार है। अगर नियमित रूप से सब ठीक हो, रेप ना हो, हत्या ना हो, पेपर लीक ना हो तब तो बढ़िया है। जब तक यह चलता रहेगा भाजपा की साजिश की जरूरत क्या है। भाजपा के पक्ष में लोगों ने वोट देकर क्या साबित किया कि वह मौजूदा सरकार से खुश नहीं है।आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा को झारखंड की जिम्मेदारी दी गई है।

झारखंड के मुद्दे पर चुनाव सह प्रभारी ने कहा, घुसपैठ रोकना, लव जिहाद रोकना, आदिवासी बेटियों पर गलत तरीके से शादी ना हो, मुख्य मुद्दा तो बेरोजगारी है, झारखंड का विकास मुद्दा है, घुसपैठ मुद्दा है, भ्रष्टाचार अहम मुद्दा है। सामाजिक और सरकारी मुद्दे हैं। उन्हें भी घोषणा पत्र में लाया जायेगा।

ट्राइबल इलाके में भाजपा की स्थिति पर सवाल के जवाब हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा हमारी स्थिति ट्राइबल इलाके में अच्छी है। सीएम के इलाके में भी हमें लीड मिली है। आपने एक सीएम को उनके क्षेत्र में हरा दिया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक दिन के दौरे पर नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। यहां के राजनीतिक हालात, नेताओं के मन की बात समझने में लगे हैं। पार्टी की रणनीति इस बैठक के बाद निकले निष्कर्ष के आधार पर होगी।

सरमा के बयान से ऐसा लगता है कि उन्हें सीएम चंपई सोरेन के विधानसभा में मिली बढ़त में ट्राइबल सीटों की आस दिख रही है। ऐसा ही रहा तो इस भ्रम में आगामी विस चुनाव भी भाजपा महंगा न पड़ जाए।

Kumar Manish,9852225588

Exit mobile version