Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द
    Breaking News

    Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. खड़गपुर मंडल के चेंगल रेलवे यार्ड विस्तार कार्य को लेकर 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक लाइन ब्लॉक होने वाला है। इससे हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द रहेगा। कांटाबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 9 अक्तूबर को, जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 11 अक्तूबर को, हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को नहीं चलेगी। वहीं, बालीचक में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर स्टेशन से अप-डाउन करने वाली हटिया-हावड़ा क्रियायोगा एक्सप्रेस और हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस 19 सितंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा हावड़ा, खड़गपुर, मिदनापुर और संतरागाछी से पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्टेशनों के 39 जोड़ी मेमू ट्रेनें भी सितंबर व अक्तूबर में दिन बदलकर रद्द की गई हैं।

    दूसरी ओर, चक्रधरपुर मंडल के बागडीह में रेलवे यार्ड विकास व बागडीह से झारसुगुड़ा तक चौथी लाइन कार्य को लेकर लाइन ब्लॉक होगा। इससे टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस अप-डाउन में 1 से 3 नवंबर एवं हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस अपडाउन में 3 व 4 नवंबर के साथ अन्य सात जोड़ी ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। जबकि, पुरी-ऋषिकेष उत्कल एक्सप्रेस 2 नवंबर को अप-डाउन में टाटानगर न आकर झारसुगुड़ा, संबलपुर व कटक के रास्ते चलेगी।

    Petrol/Diesel: पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर सरकारने ‘अप्रत्याशित लाभ कर’ घटाया

    इससे टाटानगर समेत हिजली, भद्रक, चक्रधरपुर, राउरकेला व अन्य मार्ग के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होगी। जबकि, चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा और कांसबहल में नई लाइन बिछाने और मरम्मत को लेकर लाइन ब्लॉक के कारण जुलाई से आठ ट्रेनों को 17 नवंबर तक दिन बदलकर रद्द करने और उत्कल व साउथ बिहार एक्सप्रेस को मार्ग बदलकर चलाने का आदेश है।

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स, निफ्टी हरे निशान पर, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द Train Cancellations: Operations of the Howrah-Barbil Jan Shatabdi Express and the Howrah-Kantabanji Ispat Express have been cancelled on October 9 and 11 due to a line block in the Kharagpur Division.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    September 17, 2026

    Vande Bharat Sleeper ट्रेन की 35 साल की ‘सर्विस लाइफ’ को लेकर बनेगा साझा उद्यम, बीएचईएल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने  किया समझौता

    September 17, 2026
    Recent Post

    Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द

    September 17, 2026

    Petrol/Diesel: पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर सरकारने ‘अप्रत्याशित लाभ कर’ घटाया

    September 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स, निफ्टी हरे निशान पर, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    September 17, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group