Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: भाजपा में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू, चंपाई सोरेन के आने से कोल्हान में सीटें बढ़ेंगी ! केंद्रीय मंत्रिमंडल में झारखंड के कुर्मी नेता को मिलेगी जगह, रांची में बोले शिवराज
Headlines

Jharkhand: भाजपा में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू, चंपाई सोरेन के आने से कोल्हान में सीटें बढ़ेंगी ! केंद्रीय मंत्रिमंडल में झारखंड के कुर्मी नेता को मिलेगी जगह, रांची में बोले शिवराज

News DeskBy News DeskSeptember 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Oplus_131072
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा झारखंड की ट्राइबल सीटों को लेकर इस बार अलग से रणनीति बनायी गयी गयी है.पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आने से कोल्हान में पार्टी मजबूत होगी और सीटें भी बढ़ेगी. जल्द ही चुनाव प्रबंधन व चुनाव अभियान समिति का गठन हो जायेगा.

चुनाव आयोग के झारखंड दौरे के सवाल पर श्री चौहान ने कहा कि अब चुनाव की घोषणा का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में चुनाव समिति की अगली बैठक होगी. हमारा प्रयास है कि तब प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाये.

चौहान ने कहा कि झारखंड में होने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी घोषणा पत्र की तैयारी में जुटी हुई है.

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब भी विस्तार होगा, इसमें झारखंड को और प्रतिनिधित्व मिलेगा. कुर्मी समाज के एक नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी.

चौहान शनिवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है. इसके संकेत भाजपा की परिवर्तन यात्रा में देखने को मिल रहे हैं. लोगों की भीड़ बता रही है कि जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है. भाजपा समाज के हर वर्ग की पार्टी है. हमारा सर्वव्यापी व सर्व स्पर्शी दृष्टिकोण रहता है.

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

कुमार मनीष,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026
Recent Post

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group