Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: 20 मई को दो घंटे का चक्का जाम करेंगे वाम दल, मजदूरों और किसानों की समस्या को लेकर देशभर में होगा आंदोलन

Ranchi. वामदलों ने देशव्यापी कार्रवाई के समर्थन में झारखंड के अंदर भी दो घंटे का चक्का जाम का किया एलान किया है. विरोध की यह कार्रवाई मजदूरों और किसानों की समस्या को लेकर है. 20 मई को बड़ी संख्या में मजदूर और किसान विभिन्न संगठनों के बैनर तले सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताते हुए अपनी गिरफ्तारी देंगे. चक्का-जाम के दौरान राज्य में और यहां से बाहर जाने वाले खनिजों सहित अन्य उत्पादों को रोकने की कार्रवाई की जायेगी.

इसे लेकर शुक्रवार को वामदलों की संयुक्त बैठक भाकपा राज्य कार्यालय में बुलाई गयी, जिसमें वामदलों के कई नेता शामिल हुए. बैठक के बाद संयुक्त बयान में बताया गया कि ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा मोदी सरकार के 04 लेबर कोड और किसानों-मजदूरों की 17 सूत्री मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल और ग्रामीण बंद काे सफल बनाने पर चर्चा हुई. हड़ताल को सफल बनाने के लिए वामदल संयुक्त रूप से 10 मई के पूर्व बैठक कर जिला स्तर पर संयुक्त अभियान चलायेंगे. 15 मई से 19 मई तक संयुक्त नुक्कड़ सभा, संयुक्त पर्चा छाप कर वितरित किये जायेंगे. साथ ही 19 मई की शाम में मशाल जुलूस निकाला जायेगा.

Exit mobile version