Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में IAS अधिकारी विनय चौबे के परिवार की संपत्ति खंगालने में जुटा ACB

Ranchi.शराब घोटाला के आरोप में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. अब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रांची के सभी निबंधन कार्यालयों को पत्र लिखकर चौबे और उनके परिवार के सदस्यों के नाम खरीदी गई संपत्ति की जानकारी मांगी है. जांच एजेंसी ने निबंधन कार्यालय को चौबे व परिवार के सदस्यों का पैन नंबर भी उपलब्ध कराया है, ताकि खरीद-बिक्री की गई संपत्ति डिटेल निकालने में आसानी होगी.

एसीबी ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेज की सर्टिफाइड कॉपी भी मांगी है. संपत्ति का डिटेल मिलने के बाद संपत्ति की कीमत का मूल्यांकन किया जाएगा. इस दौरान जांच एजेंसी देखेगी कि चौबे की आय और खरीदी गई संपत्ति पर खर्च हुई राशि में कोई अंतर है या नहीं. दरअसल, विनय चौबे के परिवार के नाम तीन से चार संपत्ति के दस्तावेज रजिस्टर्ड हुए है. हालांकि, कुछ दस्तावेज ऐसे हैं जो उनके करीबी के नाम पर हैं. मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट को लाभ पहुंचाने के लिए चौबे के कार्यकाल में नई शराब नीति बनाई गई थी. इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई. इस मामले में एसीबी ने चौबे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.फिलहाल वह रिम्स में इलाजरत हैं.

Exit mobile version