Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Liquor Scam: विनय चौबे और गजेंद्र सिंह समेत चार को किया निलंबित, ACB ने की पूछताछ

Ranchi. शराब घोटाले में गिरफ्तार भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी विनय चौबे सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुधीर कुमार और सुधीर कुमार दास को निलंबित कर दिया है. चौबे को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था. वहीं, सुधीर कुमार और सुधीर कुमार दास को 21 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. तब से तीनों अफसर जेल में हैं. इधर,गुरुवार को एसीबी की टीम ने उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान मैन पावर सप्लाई के काम से जुड़ी अन्य कंपनियों के बारे में भी जानकारी ली गयी. हालांकि उक्त दोनों अधिकारियों ने पूरे मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया. एसीबी के नोटिस पर गुरुवार को सबसे पहले एसीबी कार्यालय में विनय चौबे के साला शिपिज त्रिवेदी पहुंचे. आरंभिक पूछताछ के दौरान शिपिज त्रिवेदी ने किसी भीे शराब घोटाला में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है. अब एसीबी के अधिकारी 30 मई को विनय चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह से पूछताछ करेंगे. पूछताछ के लिए एसीबी द्वारा प्रश्नावली भी तैयार कर ली गयी है. एसीबी कार्यालय में पूछताछ शुरू होने से पहले ही एसीबी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी.

Exit mobile version