Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड में दिल्ली से भी बड़ा शराब घोटाला, मुख्यमंत्री पाक-साफ हैं, तो CBI जांच की अनुशंसा करें’, बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप

Ranchi. शराब घोटाला मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाये हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि शराब घोटाला में मुख्यमंत्री शामिल हैं. वह बतायें कि 3 साल पहले लिखे उनके पत्र पर सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री पाक-साफ हैं, तो शराब घोटाले की सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा करें. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में एक व्यक्ति को अवैध तरीके से डीजीपी बनाकर रखा गया है, ताकि घोटालेबाजों को बचाया जा सके.

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गवाहों को धमकी मिल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार गिरफ्तार आईएएस अधिकारी विनय चौबे के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की चिंता करे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विनय चौबे को गिरफ्तार कर सरकार यह भ्रम फैलाना चाहती है कि वह घोटाले में शामिल नहीं है, जबकि घोटाले के तार मुख्यमंत्री तक जुड़े हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शराब घोटाला दो राज्यों से जुड़ा हुआ है. इसलिए इसकी जांच सीबीआई से कराने की अविलंब अनुशंसा करें. प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अजय साह भी उपस्थित थे.

Exit mobile version