Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Local Body Election: जनवरी के अंतिम सप्ताह में शहरी 48 स्थानीय निकाय चुनाव का बजेगा बिगुल, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा राज्य निर्वाचन आयोग

Ranchi. शहरी स्थानीय निकाय चुनाव का इंतजार कर रहे प्रत्याशियों और जनता के लिए बड़ी खबर है। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, जनवरी के अंतिम सप्ताह में चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। आयोग ने आरक्षण संबंधी अधिसूचना जारी कर गजट भी प्रकाशित कर दिया है और चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। चुनाव की तिथियों से संबंधित प्रस्ताव पर राजभवन की मुहर लग चुकी है।

राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद अब केवल अधिसूचना जारी होना शेष है। आयोग द्वारा जनवरी के अंत तक तारीखों का ऐलान होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस बार झारखंड के कुल 48 शहरी निकायों में चुनाव कराए जाएंगे। इसमें शामिल हैं:

Exit mobile version