Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: प्रेम प्रसंग में हत्या; प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी को मार डाला, लड़की के परिजनों ने गला घोंटा, फिर तलवार से काटा, शव लेने गयी पुलिस का भारी विरोध

Dhanbad. धनबाद में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में कपिल कुमार राय (32 ) की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को प्रेमिका के घर में ही छिपाने का प्रयास किया गया. कपिल गुरुवार की रात से ही गायब था. हत्या का आरोप प्रेमिका के ही नाना गंगा ठाकुर पर लगा है. पुलिस ने गंगा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है.

वह रेलवे का रिटायर्ड कर्मी है. बाद में तोपचांची तथा हरिहरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कपिल शादीशुदा है और उसका छह माह के एक पुत्र भी है.

कपिल के हाथ-पैर को बांधकर उस पर धारदार हथियार से वार किया गया है. शव की जांच करने पर पता चला कि पीछे गर्दन पर गहरा कटा हुआ है. पीठ पर कई जगह कटे के निशान हैं। प्रतीत होता है कि गला भी घोंटा गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेरहमी से युवक की हत्या की गई है। शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि हत्या में तीन-चार लोगो के शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त खून से सनी तलवार व अन्य हथियार जब्त किए हैं.

Exit mobile version