Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: अवैध तरीके से बेची जा रही कफ सिरप के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, रांची के शैली ट्रेडर्स ने बेची 100 करोड़ की Phensedyl Cough Syrup

Ranchi. अवैध तरीके से बेची जा रही कोडीन फास्फेटयुक्त कफ सिरप के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. रांची के मेसर्स शैली ट्रेडर्स ने वाराणसी सहित प्रदेश के दवा के 93 थोक विक्रेताओं को अवैध रूप से 100 करोड़ की फेन्सीडील कफ सिरप की सप्लाई की है. इसमें बनारस के भी 26 थोक विक्रेता शामिल हैं. ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने कोतवाली थाने में शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद सहित 26 दवा विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुटी है.

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप से बच्चों की हुई मौत के बाद औषधि प्रशासन विभाग लगातार कफ सिरप के स्टॉक की जांच कर रहा था. इस दौरान ये पता चला कि वाराणसी में रांची के मेसर्स शैली टेडर्स की ओर से 2023-25 में ऐबट हेल्थ केयर से करीब 89 लाख रुपये की फेंसीडील कफ सिरप की खरीद की गई.

Exit mobile version