Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: दोस्त ने पत्थर के मूसल से सिर पर हमला कर युवक को बेरहमी से मार डाला, आरोपी ने किया सरेंडर

Ranchi. झारखंड के गुमला जिले में एक व्यक्ति की कथित तौर पर उसके दोस्त ने पत्थर के मूसल से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार देर रात गुमला टाउन थाना क्षेत्र के पुग्गू खोपा गांव में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मृतक की पहचान उसी गांव के रहने वाले अनूप भूषण टोप्पो (42) के रूप में हुई है। गुमला टाउन थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा, पीड़ित पर पत्थर के मूसल से सिर पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना टोप्पो के घर में हुई। कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version