Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: रांची में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

Ranchi.रांची में सेना की मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वाड) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नकली सेना की वर्दी बरामद की गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली विशेष जानकारी के आधार पर बूटी मोड़ इलाके में स्थित श्री गणेश आर्मी स्टोर पर कार्रवाई की गयी. इस दौरान दुकान से नकली सेना की वर्दी और बिना इजाजत के बनाये गये लड़ाई वाले कपड़े बरामद किये गये. बताया जा रहा है कि इन नकली वर्दियों को आम लोगों को बेचा जा रहा था.

बता दें कि इस समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है. ऐसे में इस नकली वर्दी का इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी तत्व कर सकते हैं. इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं और इनके इरादे क्या थे.

Exit mobile version