Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Mines Group: बीएसएल की गुवा खदान को मिला प्रथम पुरस्कार

Chaibasa. बोकारो इस्पात संयंत्र के झारखंड खान समूह के तहत आने वाले गुवा अयस्क खदान ने 28 जुलाई को कोलकाता के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित खान सुरक्षा पुरस्कार-2024 में ओपन कास्ट मीडियम केटेगरी माइंस में प्रथम पुरस्कार जीता है. कार्यक्रम खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) की ओर से अखिल भारतीय खान सुरक्षा संघ द्वारा आयोजित की गयी थी. यह पुरस्कार बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने राउरकेला इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अतानु भौमिक की उपस्थिति में प्राप्त किया. इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (खान) जे दास गुप्ता, अधिशासी निदेशक (कोलियरीज) अनूप कुमार, मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर और बीएसएल, झारखंड खान समूह एवं कोलियरीज प्रभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

Exit mobile version