Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस भेजे गये दिल्ली
    Headlines

    झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस भेजे गये दिल्ली

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2025Updated:August 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड के खेल, युवा कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है. गत गुरुवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    पारस अस्पताल में भर्ती के दौरान मंत्री हसन की स्थिति कुछ हद तक स्थिर रही और वे आज स्वंय पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचे. एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उनकी आगे की चिकित्सकीय जांच और इलाज जारी रहेगा.

    उनके साथ उनका बेटा, भाई और निजी सचिव भी दिल्ली रवाना हुए हैं. उल्लेखनीय है कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक मंत्री की तबीयत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट देते हुए बताया था कि मंत्री हफीजुल हसन के सीटी स्कैन समेत कई अन्य जांच करने के बाद आयी प्रारंभिक रिपोर्ट में उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. उनके लंग्स में कुछ दिक्कत आ गयी थी. उन्हें फूड एलर्जी हो गयी थी और निमोनिया के कुछ लक्षण पाये गये हैं.

    दरअसल, पिछले माह यानी जुलाई में ही हफीजुल हसन की गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी हुई थी. सफल सर्जरी के बाद वह वापस रांची लौट आये थे. मंत्री बेड रेस्ट पर ही थे. इसी बीच गुरुवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गयी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से अब वापस उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है.

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    air ambulance sent to Delhi Jharkhand: Minister Hafizul Hasan's health deteriorated RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group