Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: मंत्री इरफान अंसारी ने आपदा प्रबंधन को लेकर की बैठक, अब वज्रपात के तीन घंटे पहले मिलेगा अलर्ट, सड़क दुर्घटना में चार लाख रुपये मुआवजा

Ranchi. आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को अपने आवास में आपदा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में अतिवृष्टि, वज्रपात, सर्पदंश एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावों की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक में मिटिगेशन प्रोजेक्ट फॉर लाइटनिंग सेफ्टी (वज्रपात परियोजना) को मंजूरी दी गयी. पहले चरण में जामताड़ा, दुमका एवं बरहेट में विशेष सर्वेक्षण कर इस परियोजना की शुरुआत की जायेगी. इस परियोजना के तहत इलेक्ट्रिकल फील्ड मिल उपकरण लगाये जायेंगे. इससे वज्रपात की घटना से तीन घंटे पूर्व लाउडस्पीकरों के माध्यम से जनता तक चेतावनी पहुंचेगी. बैठक में विभागीय सचिव राजेश कुमार शर्मा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

बैठक में मंत्री ने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना के मृतकों को भी अन्य आपदाओं के समान चार लाख रुपये मुआवजा के रूप में दिये जायेंगे. राज्य सरकार आपदाओं को टाल नहीं सकती, परंतु उनके दुष्प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए प्रतिबद्ध है. मंत्री ने कहा कि हम हर परिस्थिति में जनता के साथ हैं. हर महीने समग्र समीक्षा बैठक कर योजना की प्रगति का आकलन किया जायेगा.

Exit mobile version