Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Mob Linching: चतरा जिले में लूटपाट के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Chatra.चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक सौरू नावाडीह गांव में लूटपाट के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडुम गांव के रहने वाले 20 साल के राजो गंझू के रूप में हुई है. लावालौंग साप्ताहिक बाजार से चार लोग बाइक पर सवार हो कर आ वापस गांव लौट रहे थे.

इस दौरान हांहे सौरू नावाडीह के बीच जंगल में लूटपाट के ख्याल से तीन लुटेरे जंगल से निकले। उन्होंने बाइक को धक्का मार दिया. इससे बाइक पर सवार हो कर गांव लौट रहे चारो ग्रामीण सड़क पर गिर गए. वे ग्रामीणों के साथ लूटपाट का प्रयास करने लगे. इस बीच दोनों ओर से मारपीट होने लगी. मारपीट के क्रम में लुटेरों ने धारदार हथियार से ग्रामीणों पर वार किया. जिससे दो मुकेश और एक अन्य ग्रामीण जख्मी हो गए.

इसी बीच साप्ताहिक हाट से कुछ और ग्रामीण उसी रास्ते से गुजर रहे थे. ग्रामीणों की संख्या बढ़ता देख दो लुटेरे जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए. ग्रामीणों ने एक लुटेरे राजो गंझू को पड़कर गांव ले आए और उसकी पिटाई कर दी.

Exit mobile version