Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Monsoon Rainfall: झारखंड में 11 साल सालों का टूटा बारिश का रिकॉर्ड, इसमें सबसे अधिक पूर्वी सिंंहभूम में 607.8 मिलीमीटर रहा, अन्य जिलों का जानेंं हाल

Ranchi. झारखंड में लगातार हो रही तेज बारिश ने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. 11 साल से झारखंड में मानसून में सबसे ज्यादा बारिश 2025 ,में रिकॉर्ड की गयी. वहीं राज्य में सर्वाधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिला में रिकॉर्ड की गयी. अब तक जिले में 607.8 मिलीमीटर बारिश हुई है. दूसरे नंबर पर रांची रहा है, जहां इस साल जून माह में 600.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी. इसी तरह लातेहार जिले में 508.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी. सरायकेला खरसावां जिले में 501.6 मिलीमीटर बारिश जिले में जून माह में हुई है. मौसम केंद्र रांची ने सोमवार 30 जून 2025 को यह जानकारी दी. मौसम विभाग की ओर से जारी स्पेशल बुलेटिन ‘झारखंड मानसून रेनफॉल – जून 2025’ में बताया गया है कि वर्ष 2015 से वर्ष 2025 के सबसे ज्यादा 348.9 मिलीमीटर वर्षा जून 2025 में हुई है. अब तक 4 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है, 3 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है और 14 जिलों में सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई है.
अन्य जिलों में भी झमाझम बारिश रिकॉर्ड
रामगढ़ में 486.2 मिलीमीटर, सिमडेगा में 441.6 मिलीमीटर, लोहरदगा में 395.1 मिलीमीटर, पश्चिम सिंहभूम जिले में 382.5 मिलीमीटर, खूंटी में 380.5 मिलीमीटर, चतरा में 375.4 मिलीमीटर, धनबाद में 343.4 मिलीमीटर, गुमला में 322.2 मिलीमीटर और बोकारो में 282.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है. पूरे राज्य में जून माह में 348.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया, जो झारखंड का सर्वाधिक बारिश मानसून के दौरान है.

Exit mobile version