Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: मां की ममता कलंकित! प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 8 साल की बेटी का कराया गैंगरेप, फिर बेरहमी से मार डाला, SIT ने ऐसे किया खुलासा

Bokaro. बोकारो जिले के पेटरवार में एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही पुत्री का पहले गैंगरेप कराया, फिर उसकी हत्या करा दी. घटना चार मई 2024 की है. एसपी मनोज स्वर्गियारी द्वारा गठित एसआईटी ने छानबीन के बाद बुधवार को मामले का उद्भेदन किया. हत्याकांड में शामिल मां, आरोपी महिला का प्रेमी बालीडीह के बालूडीह निवासी बाबू दास मुर्मू और प्रेमी के दोस्त पेटरवार के रंगामाटी निवासी शिवनारायण बेसरा को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. कैंप दो स्थित कार्यालय में बोकारो एसपी ने पत्रकारों को बताया कि पेटरवार थाने में पांच मई 2024 को पॉक्सो एक्ट के तहत 74/24 कांड अंकित किया गया था.

महिला ने बताया था कि वह अपनी आठ वर्षीया नाबालिग पुत्री और पुत्र के साथ मामा के शादी समारोह में गयी थी. उसकी पुत्री रात्रि लगभग नौ बजे शादी समारोह से लापता हो गयी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. अगले दिन खोजबीन के क्रम में सुबह छह बजे बच्ची का शव झाड़ी के पास मिला. उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी.

Exit mobile version