Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Naxal Encounter: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, अन्य दो नक्सली भी हुए ढेर, तलाशी अभियान जारी

Hazaribag. हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए, जिनमें से एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोरहर थाना क्षेत्र के पंतित्री जंगल में सुबह करीब छह बजे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बलों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन को ढेर कर दिया है.

कोबरा बटालियन के इस ऑपरेशन में CPI (माओवादी) के केंद्रीय कमेटी के सदस्य सहदेव सोरेन के अलावा दो और नक्सली मारे गए हैं- नक्सल कमांडर रघुनाथ हेम्ब्रम (25 लाख का इनामी) और नक्सल कमांडर बीरसेन गंझू (10 लाख का इनामी). CRPF के कोबरा बटालियन को  खुफिया सूचना मिली थी जिसके आधार पर हजारीबाग के टाटीझरिया थाना के करंडी गांव में ऑपरेशन चलाया गया और एनकाउंटर में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया. 

सहदेव सोरेन केंद्रीय कमेटी का सदस्य था और इसके उपर 1 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया था. उसे लोग परवेश के नाम से भी जानते थे. हाल के महीनों में मारे गए शीर्ष मोआवादियों में उसका नाम जुड़ गया है. रघुनाथ हेम्ब्रम विशेष क्षेत्र समिति का सदस्य था और उसके उपर 25 लाख रुपये का इनाम था. इसका उर्फ नाम चंचल था. वहीं वीरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन जोनल कमेटी का सदस्य था और उसके उपर 10 लाख रुपये का इनाम था.

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन और दो अन्य माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है.

Exit mobile version