Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Naxal Encounter: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, हथियार भी बरामद, तलाशी अभियान जारी

Ranchi. गुमला जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक प्रतिबंधित माओवादी समूह के कम से कम तीन सदस्य मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस सहित सुरक्षा बलों और झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के माओवादियों के बीच मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक वन क्षेत्र में हुई.

महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया, मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन माओवादी मारे गए. घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है.

Exit mobile version