
Latehar.लातेहार पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादी विष्णु उरांव गुमला जिले के खलबी टोला के भड़गांव का रहने वाला है. पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी के पास से लेवी के लिए धमकी देने वाला मोबाइल भी बरामद किया है. एसडीपीओ अरविंद कुमार ने पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी.एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी ठेकेदारों और व्यवसायों से लेवी मांगने समेत गोलीबारी की कई घटनाओं में शामिल रहा है.एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि विष्णु उरांव पीएलएफआई उग्रवादी के नाम से ठेकेदारों को धमकी दे रहा हैं. इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गयी.
