Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Naxal: चतरा जिले में तीन नक्सली गिरफ्तार, तीनों टीएसपीसी के हैं सदस्य

Chatra. झारखंड के चतरा जिले में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि विकास कुमार यादव (25), गुड्डू यादव (25) और तस्लीम अंसारी (19) को बुधवार को प्रतापपुर थाना क्षेत्र में दुलकी नदी के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, तीनों नक्सली तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्य हैं. पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास पांडे ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गईं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से दो देसी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और पांच कारतूस जब्त किए गए.

Exit mobile version