
Hazaribag. हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में बंद एक नक्सली विचाराधीन कैदी ने खुदकुशी कर ली है. वार्ड डी में उसका शव शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला. मृतक की पहचान दुमका के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमालाल देहरी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, बंदी को 9 फरवरी 2021 को दुमका केंद्रीय कारा से हजारीबाग जेल में स्थानांतरित किया गया था. वह नक्सली गतिविधियों से जुड़े आठ मामलों में विचाराधीन था. जेल प्रशासन ने बताया कि सुबह गिनती के दौरान बंदी अपने स्थान पर नहीं मिला. तलाशी लेने पर वार्ड डी में फंदे पर लटका उसका शव मिला.
