Site icon Lahar Chakra

Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के विजेता बिप्लब बिस्वास को दी बधाई

RANCHI ।

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “कौन बनेगा करोड़पति” (केबीसी) सीजन 17 के विजेता श्री बिप्लब बिस्वास ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि “श्री बिप्लब बिस्वास की सफलता न केवल झारखंड के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि मेहनत, लगन और ज्ञान के बल पर सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार को गर्व है कि राज्य के एक होनहार ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का उज्ज्वल प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि श्री बिप्लब बिस्वास ने 30 और 31 दिसंबर 2025 को प्रसारित हुए एपिसोड में 1 करोड़ रुपये के प्रश्न का उत्तर देकर यह उपलब्धि हासिल की। वे इस सीजन के दूसरे प्रतिभागी हैं जिन्होंने यह सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान उनकी तर्कशक्ति, ज्ञान और आत्मविश्वास की होस्ट श्री अमिताभ बच्चन एवं दर्शकों ने सराहना की।

Exit mobile version