Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे, अत्याधुनिक 12 नए थानों का किया ऑनलाइन शिलान्यास
    Crime

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे, अत्याधुनिक 12 नए थानों का किया ऑनलाइन शिलान्यास

    News DeskBy News DeskMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची। राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने रांची स्थित Jharkhand Vidhan Sabha परिसर में आयोजित समारोह में Jharkhand Police को 1,485 आधुनिक वाहनों का वितरण किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित होने वाले 12 नए पुलिस थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर इन थानों की आधारशिला रखी और पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

    “सशक्त पुलिस, सुरक्षित जनता” की दिशा में पहल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की है। आधुनिक वाहनों के मिलने से पुलिस बल की गतिशीलता, प्रतिक्रिया क्षमता और क्षेत्रीय निगरानी में काफी सुधार होगा।

    उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आधुनिक वाहन एक साथ पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। यह झारखंड में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

    Jamshedpur Proud: सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में चार विषयों में शांभवी को शत प्रतिशत अंक, बनना चाहती है ‘न्यूरोसर्जन’

    धुर्वा अपहरण कांड का किया जिक्र

    मुख्यमंत्री ने हाल ही में सामने आए धुर्वा थाना क्षेत्र के अपहरण मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया और अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ।

    उन्होंने कहा कि ऐसे उदाहरण यह दिखाते हैं कि आधुनिक संसाधनों और तकनीक के साथ झारखंड पुलिस अपराध नियंत्रण में प्रभावी ढंग से काम कर रही है।

    नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपराध की सूचना समय पर पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

    Gas Price Hike: चुनाव खत्म, पहला बड़ा झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब ₹1000 बढ़े, घरेलू गैस का अब भी स्थिर

    पहले चरण में दिए गए 636 पेट्रोलिंग वाहन

    राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के लिए कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दोपहिया वाहनों को स्वीकृति दी है। पहले चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन विभिन्न जिलों और पुलिस थानों को उपलब्ध कराए गए हैं।

    इन वाहनों का उपयोग गश्ती, त्वरित प्रतिक्रिया, ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी और अपराध नियंत्रण में किया जाएगा।

    कई मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

    इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष  रवीन्द्र नाथ महतो, मंत्री  राधाकृष्ण किशोर,  संजय प्रसाद यादव, डॉ. इरफ़ान अंसारी, श्रीमती दीपिका पांडेय, श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी, श्रीमती तदाशा मिश्रा सहित झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    मुख्यमंत्री Hemant Soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Proud: सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में चार विषयों में शांभवी को शत प्रतिशत अंक, बनना चाहती है ‘न्यूरोसर्जन’

    May 1, 2026

    Gas Price Hike: चुनाव खत्म, पहला बड़ा झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब ₹1000 बढ़े, घरेलू गैस का अब भी स्थिर

    May 1, 2026

    Jharkhand Congres: झारखंड में एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का अधिकार, प्रभारी के राजू बोले-JMM से इसकी मांग करेंगे

    May 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Proud: सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में चार विषयों में शांभवी को शत प्रतिशत अंक, बनना चाहती है ‘न्यूरोसर्जन’

    May 1, 2026

    Gas Price Hike: चुनाव खत्म, पहला बड़ा झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब ₹1000 बढ़े, घरेलू गैस का अब भी स्थिर

    May 1, 2026

    Jharkhand Congres: झारखंड में एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का अधिकार, प्रभारी के राजू बोले-JMM से इसकी मांग करेंगे

    May 1, 2026

    Jharkhand Highcourt: शराब घोटाले के आरोपी शराब कारोबारी नवीन केडिया को हाइकोर्ट से राहत, मिली जमानत, पर कोर्ट ने लगायीं ये शर्तें

    May 1, 2026

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में किया ‘इंडस्ट्री 4.0’ का अनुभव, एआई और रोबोटिक्स की समझीं बारीकियां

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group