Site icon Lahar Chakra

Jharkhand News :सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से झारखंड विधानसभा परिसर में केंद्रीय सरना समिति, कांके के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी सरहुल पूजा की 47वीं वर्ष पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

यह सांस्कृतिक कार्यक्रम  गुरुवार को सरना मैदान, कांके में आयोजित किया जाएगा, जिसमें झारखंड की पारंपरिक संस्कृति और नागपुरी लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

सरहुल पर्व की सांस्कृतिक परंपरा पर चर्चा

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सरहुल पर्व की सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह पर्व झारखंड की आदिवासी संस्कृति का प्रमुख त्योहार है और इसके पूर्व संध्या पर आयोजित नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, सचिव सूरज टोप्पो, संरक्षक सुमित टोप्पो, फूलमनी टोप्पो, मोहन उरांव, पेपला पहान, गुड़िया टोप्पो तथा मनीष कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विधायक भी रहे उपस्थित

मुलाकात के दौरान विधायक Rajesh Kachhap और Suresh Kumar Baitha भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया और कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा की।

Exit mobile version