Lahar Chakra

Jharkhand News :रांची में ‘जोहारग्राम – मेड इन झारखंड’ शोरूम का उद्घाटन, आदिवासी पहनावा और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

रांची

झारखंड की राजधानी रांची में हेमन्त सोरेन ने करमटोली चौक के समीप स्थित “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस शोरूम के शुरू होने से राज्य की पारंपरिक आदिवासी कला, संस्कृति और पहनावे को एक नया मंच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ट्राइबल पहनावे की मिलेगी खास झलक

इस शोरूम में पुरुष, महिला और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के ट्राइबल कपड़े उपलब्ध रहेंगे। यहां आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी और कई अन्य पारंपरिक आदिवासी परिधान मिलेंगे। इन उत्पादों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी कला-संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी पहनावा, ज्वेलरी, पारंपरिक व्यंजन और अन्य हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में इस तरह के शोरूम खुलने से लोगों के बीच ट्राइबल संस्कृति और पहनावे के प्रति आकर्षण और जागरूकता बढ़ेगी।

संचालक ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य झारखंड की पारंपरिक कला और जनजातीय परिधानों को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाना है।

Exit mobile version