रांची।
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में शांति, सुरक्षा एवं सुशासन बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने नई ऊर्जा और संकल्प के साथ राज्य की जनता की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों में — एडीजी, झारखंड पुलिस वायरलेस विंग — प्रशांत सिंह, आईजी — ए. वी. होमकर, डीआईजी, झारखंड आर्म्ड पुलिस — कार्तिक एस, डीआईजी, एस.सी.आर.बी — वाई. एस. रमेश, एसपी, पलामू — रिश्मा रमेशम, एसपी, हजारीबाग — अंजनी अंजन, एसपी, देवघर — सौरभ कुमार, एसपी, रामगढ़ — अजय कुमार, तथा एसपी (ग्रामीण), पूर्वी सिंहभूम — ऋषभ गर्ग शामिल थे।
