Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand: रांची में 18 घंटे के बंद के कारण आम जनजीवन प्रभावित, आदिवासी संगठनों का आरोप, सरकार ने उनकी चिंताओं को नजरअंदाज किया
    Headlines

    Jharkhand: रांची में 18 घंटे के बंद के कारण आम जनजीवन प्रभावित, आदिवासी संगठनों का आरोप, सरकार ने उनकी चिंताओं को नजरअंदाज किया

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची में ‘सरना स्थल’ (आदिवासियों के धार्मिक स्थल) के पास फ्लाईओवर के निर्माण के विरोध में शनिवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से बुलाए गए 18 घंटे के बंद के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सड़कों को अवरूद्ध किया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. उन्होंने सड़कों पर टायर जलाए और शहर के बाजार बंद करा दिए.

    आदिवासी संगठन सिरम टोली में बनाए जा रहे ‘रैंप’ को हटाने की मांग कर रहे हैं. उनका दावा है कि इससे धार्मिक स्थल तक पहुंच बाधित होती है और वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण इसकी पवित्रता भंग हो सकती है. शहर के हिनू और अरगोड़ा सहित विभिन्न इलाकों में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई.

    परीक्षार्थियों और पत्रकारों ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने उन्हें परेशान किया. प्रदर्शनकारियों ने हरमू, कांके, हिनू, कोकर-लालपुर, कांटाटोली और अन्य सड़कों पर बांस के डंडे व टायर जलाए, जिससे वहां यातायात बाधित रहा. आदिवासी संगठनों का बंद सुबह छह बजे शुरू हुआ. रांची में टिटला चौक के पास प्रदर्शनकारियों ने रांची-लोहरदगा रोड को जाम कर दिया.

    बंद के कारण सार्वजनिक परिवहन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ. शहर में बसें और ऑटो-रिक्शा सड़कों से नदारद दिखीं. यात्रियों ने मोबाइल ऐप-आधारित टैक्सी बुक करने में भी मुश्किलें पेश आने की बात कही.
    रेलवे और विमानन सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा, क्योंकि सीमित परिवहन विकल्पों के कारण उनके लिए रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे तक पहुंचना मुश्किल हो गया.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी पैदल चलकर तय करनी पड़ी.रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और प्रदर्शनकारियों को यह सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए थे कि उनके प्रदर्शन से यातायात, गणमान्य व्यक्तियों, छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों के सदस्यों या आम जनता की आवाजाही में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो.

    रांची के उप-मंडल पुलिस अधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने बताया, “यातायात जाम और टायर जलाने की कुछ घटनाओं को छोड़कर, शहर के किसी भी हिस्से से कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली. उन्होंने बताया कि शाम चार बजे तक कहीं से भी किसी भी प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार किए जाने या हिरासत में लिए जाने की कोई सूचना नहीं मिली.

    प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनकी चिंताओं को नजरअंदाज किया है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदायों के हजारों लोग सरहुल के दौरान सिरम टोली सरना स्थल पर एकत्र होते हैं, ऐसे में ‘फ्लाईओवर रैंप’ के कारण वहां पहुंच बाधित होगी. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि सरकार उनकी शिकायतों को सुनने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए उन्हें रांची बंद का आह्वान करना पड़ा.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    अधिकारियों के मुताबिक, 2.34 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क के निर्माण का मकसद सिरम टोली को मेकॉन से जोड़कर यातायात की आवाजाही को आसान बनाना है. इस परियोजना में रेलवे लाइन के ऊपर बनाया जाने वाला 132 मीटर का खंड भी शामिल है.एक अधिकारी ने बताया कि 340 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का काम अगस्त 2022 में शुरू किया गया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Normal life affected due to 18-hour bandh in Ranchi tribal organizations allege that the government ignored their concerns
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group