Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: ठेले से ‘गोलगप्पे’ और ‘चाट’ खाने के बाद  एक बच्चे की मौत, 18 अन्य अस्पताल में भर्ती

Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में एक ठेले से ‘गोलगप्पे’ और ‘चाट’ खाने के बाद सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई और 18 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेडा बजतो गांव की है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जीतवाहन उरांव ने बताया, खाद्य विषाक्तता के कारण सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 18 अन्य सदर अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम गांव में गोलगप्पे और चाट बेचने वाला एक स्थानीय व्यक्ति आया था, जिसके पास से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खाद्य पदार्थ खाये थे। उरांव के अनुसार, सिविल सर्जन ने मरीजों में खाद्य विषाक्तता की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ठेले वाले की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version