Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: नकदी, शराब की अवैध आवाजाही रोकने के लिए बिहार के 10 सीमावर्ती जिलों में झारखंड ने 43 सीमा चौकियां शुरू कीं

Ranchi. पड़ोसी राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच, झारखंड ने नकदी, शराब, मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की अवैध आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए अपने 10 सीमावर्ती जिलों में 43 जांच चौकियों का संचालन शुरू कर दिया है, जिनमें नौ नयी चौकियां भी शामिल हैं. यह कदम बिहार के औपचारिक अनुरोध के जवाब में उठाया गया है. बिहार में अगले महीने दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है. झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और महानिरीक्षक, अभियान (आईजी अभियान) माइकल राज ने बताया कि सीमावर्ती जिलों में रणनीतिक स्थानों पर जांच चौकियां स्थापित करने के बिहार के अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए पड़ोसी राज्य के साथ सीमा साझा करने वाले 10 जिलों में कुल 43 जांच चौकियां चालू की गयी हैं. यह चौकियां 24 घंटे काम करेंगी.

राज ने कहा कि हमने मौजूदा 34 के अलावा नौ नयी जांच चौकी स्थापित की हैं. वर्तमान में, बिहार की सीमा से लगे सभी 10 जिलों में 43 सक्रिय जांच चौकियां हैं. ये जिले हैं गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज. पुलिस के अनुसार,

बिहार में 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव समाप्त होने तक कड़ी सतर्कता बरती जाएगी. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी.

Exit mobile version