Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Panchayat Chunav: झारखंड में 27% ओबीसी आरक्षण के साथ समय पर होंगे पंचायत चुनाव

Ranchi. झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने घोषणा की है कि पंचायत चुनाव अगले वर्ष अपने निर्धारित समय पर ही संपन्न कराये जायेंगे और इसमें किसी भी तरह का विलंब नहीं होगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि विभाग इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है।

चुनावों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए ही कराये जायेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने इस मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से रखा है और 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है, जिस पर सकारात्मक आश्वासन भी मिला है। इसके क्रियान्वयन के लिए उन्होंने ओबीसी आयोग और राज्य चुनाव आयोग को सभी संबंधित प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

Exit mobile version